BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; सिम्स अस्पताल में हंगामा: इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत, गुस्साए परिजनों ने तोड़ी ICU की दीवारें और कांच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सिम्स अस्पताल में गुरुवार देर रात उस समय भारी बवाल हो गया जब इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती कराई गई थी, जबकि दूसरी महिला नसबंदी ऑपरेशन के लिए अस्पताल आई थी। इलाज के दौरान दोनों की हालत अचानक बिगड़ी और ICU में दम तोड़ दिया। महिलाओं की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। बताया जा रहा है कि मृतक महिलाओं के कुछ परिजन नशे की हालत में थे और पहले से ही अस्पताल स्टाफ से उलझ रहे थे। जब गार्डों ने उन्हें ICU से बाहर जाने को कहा तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान परिजनों ने ICU का कांच, दीवार और टाइल्स तोड़कर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर गार्डों ने उन्हें बाहर निकाला और सिटी कोतवाली चौकी भेजा गया। लेकिन चौकी में उस समय कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था, सिर्फ नगर सेना का एक आरक्षक तैनात था। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि सिम्स अस्पताल में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अस्पताल चौकी की सुरक्षा व्यवस्था अब भी लचर बनी हुई है। हंगामा करने वाले परिजनों की पहचान की जा रही है। मामले की जांच के बाद पुलिस कार्रवाई कर सकती है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...