BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; लीलागर नदी में मिला युवक का शव, तीन दिन से था लापता……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब लीलागर नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सुबह लगभग साढ़े छह बजे ग्रामीणों ने नदी में औंधे मुंह पड़े एक शव को देखा, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शव की पहचान गांव के ही निवासी तुलसी पटेल पिता स्वर्गीय मेलाराम पटेल के रूप में की। बताया जा रहा है कि तुलसी पटेल पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की सूचना कोटवार द्वारा पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मृतक की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...