BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेलते-खेलते मासूम की गई जान, करैत सांप के काटने से 3 साल की बच्ची की मौत…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के ग्राम पंचायत चितावर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। घर के बाहर खेल रही तीन साल की रिया यादव को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार, रिया रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ घर के सामने खेल रही थी। तभी झाड़ियों से निकलकर एक करैत सांप ने उसके पैर में काट लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ चुकी थी। परिजन उसे तुरंत सिम्स अस्पताल बिलासपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि, ज़हर तेजी से शरीर में फैल चुका था और डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद रिया ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में अक्सर सांप निकलते हैं, लेकिन इस तरह की घटना ने सबको दहला दिया है। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दिनों में छोटे बच्चों पर खास नजर रखें, खासकर शाम के समय जब सांप और जहरीले कीड़े सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...