ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

युवक की हत्या, प्रेम प्रसंग के शक में दामाद-ससुर गिरफ्तार……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) के धमतरी जिले में मातर मड़ई की रात हुए युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दामाद और ससुर हैं। पति को शक था कि उसकी पत्नी का युवक के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने अपने ससुर के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। यह मामला केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम माकरदोना बेहड़ापारा का है। 25 अक्टूबर की रात भानु प्रताप मांडवी (24) का खून से लथपथ शव मातर मड़ई के कार्यक्रम स्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला था। उसकी हत्या चाकू से 5 से ज्यादा वार कर की गई थी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी मुकेश विश्वकर्मा ने कार्यक्रम के दौरान अपनी पत्नी को भानु प्रताप के साथ देखा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में उसने अपने ससुर दुर्जन विश्वकर्मा के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टील का चाकू जब्त किया है और दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण अवैध संबंध का शक है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...