Raftaar News Cg

देखिए वीडियो…..! मोर अधिकार मोर आवास के तहत भाजपाइयों ने किया बेलतरा तहसील घेराव…..! हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में तख्ता लिए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी…..?

बेलतरा:- (विजय साहू की रिपोर्ट) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्रा, मेलनाडीह, जाली, नेवसा से बेलतरा पदयात्रा करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मोर आवास मोर अधिकार के तहत पदयात्रा रैली निकालकर छत्तीसगढ़ सरकार को कोसते हुए छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी करते हुए, बेलतरा विधानसभा के बेलतरा तहसील का घेराव किया। साथ ही घेराव कर बेलतरा तहसीलदार शशीभुषण सोनी व नायब तहसीलदार श्री चंद्रवंशी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल व बेलतरा विधायक रजनीश सिंह सहित हजारों की तादाद में भाजपा के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल के द्वारा बताया गया कि हमारी केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य था कि गरीबों का आवास बने वह बेघर ना रहे इस मनसा को आज छत्तीसगढ़ की सरकार नाखुश कर दिए। जिसके कारण गरीब बेसहारा आज घर के लिए मोहताज हो चुके हैं, जबकि केंद्र सरकार हर गरीबों को आवास देने की योजना बनाई थी। जो आज लगभग प्रदेश में 14 लाख गरीब परिवारों को आवास नहीं मिल पाई है, यह सरकार गरीबों को क्यों कोस रही है। बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था की हर गरीब परिवार का एक घर हो और अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उनको मकान मिल सके, वह अपना छत्रछाया बना सके, सोचकर यह योजना लागू किया गया। जिसकों छत्तीसगढ़ सरकार नहीं दे रही है, गरीब मजदूरों की हक मारी जा रही है, जिनसे गरीब मजदूर अपना जीवन यापन करने में दुष्कर हो रहे है। जिनके कारण से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज बेलतरा तहसील में मोर आधिकार मोर आवास के तहत ज्ञापन सौंपा गया।

https://youtu.be/2aPjtjWcOVI

पदयात्रा एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान इनकी रही उपस्थिति-

नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जनपद उपाध्यक्ष बिल्हा विक्रम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक राम साहू, जिला महामंत्री अवधेश अग्रवाल, बेलतरा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यप, महामंत्री योगेश्वर दुबे, गंगा प्रसाद साहू, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल शुक्ला, भाजयुमो जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी, सुनील कश्यप, मनोज पटेल, शकुंतला कांछी, रूपाली गुप्ता, मंजुला सिंह, बबीता ताम्रकार, कुंती मेहर, रूची, कमल नयनी, रेखा सूर्यवंशी, शहर मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी, जित्तु साहू, दारा सिंह, मध्य मंडल के जनक राम देवांगन, रामनिवास शर्मा, किशोर मंजारे, आशीष पटेल, मीनू वर्मा, मनी राम, पप्पू ठाकुर, संतोष साहू, विनोद जयसवाल, विजय साहू, श्रीराम, कृष्णा यादव, छतपाल सिंह, अरूण कश्यप व राकेश सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
फेसबुक दोस्ती बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छह वर्षों तक करता रहा शारीरिक व... बिलासपुर; महामाया मंदिर परिसर के पास युवक की संदिग्ध मौत, पहचान में जुटी पुलिस! रायगढ़ में कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रिहायशी इलाके में पुलिस की दबिश, 4 युवतियों सहित 6 लोग हिरा... करही बाजार में खाद की कालाबाजारी का खुलासा, कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, डीएपी खाद निर्धारित मूल्य स... बिलासपुर; पत्रकारों ने आईजी और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पत्रकारों पर दर्ज एफआईआर का किया विरोध, पत्र... बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस की कार्रवाई: चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, बटनदार चाकू और ए... तेज बारिश में गंज पुलिस बनी फरिश्ता, नाले में गिरे व्यक्ति की बचाई जान...चूनाभट्टी अंडरब्रिज के पास ... चंगाई सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पास्टर समेत दो आरोपियों को न्यायिक र... बिलासपुर में प्रतिबंध के बावजूद रात में बोर खनन; अवैध खुदाई से मचा हड़कंप..भूजल संरक्षण नियमों को चु... बिलासपुर; चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या: एक सप्ताह के भीतर हत्याकांड का किया खुलासा,...