ChhattisgarhRaftaar News Cg

सेवानिवृत्ति के दिन बैंक मैनेजर की सड़क हादसे में मौत, सड़क के गड्ढे बने मौत का कारण……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के स्वीपर कॉलोनी इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिला सहकारी बैंक के मैनेजर लक्ष्मीकांत तिवारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे विकासपुरी इलाके के निवासी थे और बैंक से अपनी सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया पूरी कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बने एक गड्ढे से गुजरते समय उनकी स्कूटी उछल गई और संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार वेगनआर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान लक्ष्मीकांत तिवारी ने दम तोड़ दिया। घटना आजाद चौक थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। सेवानिवृत्ति के दिन हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...