ChhattisgarhRaftaar News Cg

बुजुर्ग महिला का शव बांध में तैरता मिला, पुलिस जांच में जुटी…..

गौरेला-पेंड्रा: (प्रांशु क्षत्रिय)  झिरना पोंडी में एक बुजुर्ग महिला का शव बांध में तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। 29 अक्टूबर की सुबह ग्रामीणों ने झिरना बांध में एक शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकाला। मृतका की पहचान झिरना पोंडी निवासी शांति बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण बांध के पास एकत्र हो गए। फिलहाल महिला की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राथमिक जांच में किसी प्रकार की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। गौरेला पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र... रतनपुर में बकरियों के लिए पत्तियां तोड़ रहा था चरवाहा, 33 केवी हाईटेंशन लाइन ने छीन ली जिंदगी..लोहे ...