ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़े भाई की मौत की खबर सुनकर जा रहे छोटे भाई की भी सड़क हादसे में मौत, परिवार पर टूटा दोहरा कहर……

सरगुजा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में बीती रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं। पहले हादसे में बड़े भाई की मौत हुई, तो दूसरे हादसे में उसे देखने जा रहे छोटे भाई की भी जान चली गई। दोनों भाइयों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, लखनपुर क्षेत्र के ग्राम केवरी निवासी योगेंद्र पैकरा (33 वर्ष) सूरजपुर जिले के लटोरी में दुकान चलाता था। बीती रात दुकान बंद कर वह अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान अंबिकापुर-वाराणसी स्टेट हाईवे में चठिरमा के पास खड़ी ट्रक (क्रमांक CG 15 EA 5583) से उसकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि योगेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और योगेंद्र के मोबाइल से परिजनों को हादसे की खबर दी। बड़े भाई की मौत की खबर सुनते ही उसका छोटा भाई कुशन सिंह पैकरा (29 वर्ष) रात करीब 9:30 बजे अपने भाई को देखने लखनपुर से अंबिकापुर के लिए निकला। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। रास्ते में नेशनल हाईवे 130 पर अज्ञात कार चालक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कुशन सिंह को पहले लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कुशन सिंह की भी मौत हो गई। दोनों भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि उनके पिता अमरेश सिंह की पहले ही मौत हो चुकी है, और दोनों भाई ही घर के कमाऊ सदस्य थे। मंगलवार को दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे गए। शव जैसे ही गांव पहुंचे, पूरे इलाके में मातम छा गया। गांधीनगर एवं लखनपुर पुलिस दोनों हादसों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, कुशन सिंह को टक्कर मारने वाली कार का चालक अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...