BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; मोदी की सभा के लिए बनी सड़क, 24 घंटे में पोल खुली..टेंपरेरी सड़क, परमानेंट मुसीबत! उड़ती धूल और गड्ढों ने बढ़ाया हादसों का खतरा..सिर्फ बड़े आयोजनों के लिए ही होती हैं सड़कें ठीक? खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए जल्दबाजी में बनाई गई सड़क आम जनता के लिए आफत बन गई है। बिल्हा से बिल्हा मोड़ तक की 3 किलोमीटर की सड़क का मरम्मत कार्य किया तो गया, लेकिन यह सिर्फ दिखावा साबित हुआ। अधिकारियों ने सड़क सुधार के नाम पर बस डस्ट और गिट्टी डाल दी, जिससे अब सड़क धूल और गड्ढों से पटी पड़ी है। इस खराब सड़क पर चलना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। गड्ढों की वजह से वाहन चालक परेशान हैं, वहीं उड़ती धूल से राहगीर खासे हलकान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही सही तरीके से मरम्मत नहीं की गई तो यहां हादसों के साथ-साथ दमा जैसी बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाएगा।

सिर्फ बड़े आयोजनों के लिए ही होती हैं सड़कें ठीक..?

इस घटना ने सरकारी तंत्र की लापरवाही और अनियमितताओं को उजागर कर दिया है। जनता सवाल उठा रही है कि क्या अधिकारी सिर्फ बड़े राजनीतिक आयोजनों के लिए ही सड़क सुधारते हैं? आम जनता की सुविधा और सुरक्षा क्या कोई मायने नहीं रखती? गौरतलब है कि 30 मार्च को बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र के मोहभट्ठा गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित हुई थी। इसी आयोजन के लिए आनन-फानन में सड़क का टेंपरेरी सुधार किया गया, लेकिन हकीकत एक दिन में ही सामने आ गई।

जनता नाराज, जल्द नहीं सुधरी सड़क तो होगा विरोध प्रदर्शन…!

स्थानीय लोग इस अव्यवस्था से नाराज हैं और प्रशासन से स्थायी मरम्मत की मांग कर रहे हैं। अगर जल्द ही सुधार कार्य नहीं हुआ तो लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या पर कब तक आंखें मूंदे रखता है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक...