ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दलित व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, मुक्तिधाम के पास मिला शव…..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली मॉब लिंचिंग की घटना सामने आई है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक दलित व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम मोहबा निवासी 50 वर्षीय कौशल सहिस के रूप में हुई है। उसका शव रविवार सुबह गांव से करीब 500 मीटर दूर मुक्तिधाम के पास बरामद हुआ। घटना ग्राम पतेरापाली की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 बजे कौशल सहिस को कुछ ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के पास वन भूमि पर केबल जलाकर तांबे का तार निकालते हुए देखा। धुआं उठता देख ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने कौशल के हाथ बांध दिए और सरपंच हेमंत चंद्राकर को इसकी सूचना दी। ग्रामीण उसे बंधे हाथों के साथ गांव में घसीटते हुए महावीर चौक के पास नीम पेड़ के नीचे लेकर आए। वहां मौजूद भीड़ ने कौशल की नंगे पांव पिटाई की। फिर उसकी लाश मुक्तिधाम के पास पड़ी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। फॉरेंसिक टीम ने स्थल का निरीक्षण किया है और दो डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों से पूछताछ जारी है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!