ChhattisgarhRaftaar News Cg

करंट लगने से दो की मौत, आलू की फसल में पानी देते समय हुआ दर्दनाक हादसा, दिनों की मौके पर ही गई जान…….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम मुड़पारा में आलू की फसल में पानी देते समय करंट लगने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक 25 वर्षीय युवक और 12 वर्षीय किशोर शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, निर्मल नागवंशी (25 वर्ष) और शिवा नागवंशी (12 वर्ष) पिता हेमसागर नागवंशी अपने खेत में पनडुब्बी मोटर से पानी दे रहे थे। इस दौरान बिजली का बोर्ड अचानक गिर गया। निर्मल ने जैसे ही उसे उठाने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आ गया। पास खड़ा शिवा उसे बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भी करंट से झुलस गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...