ChhattisgarhRaftaar News Cg
नहर में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, चार घायल……

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो में छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी के समीप वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को सक्ती अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान चालक और एक नाबालिग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
