BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रतनपुर में महिला से मारपीट और जातिगत अपमान का आरोप, पीड़िता परिवार दहशत में, एफआईआर की मांग…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र से मारपीट, जातिगत गाली-गलौज और लगातार धमकियों का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही कुछ लोगों पर न सिर्फ बेरहमी से मारपीट करने, बल्कि जाति के नाम पर अपमानित कर उसे और उसके परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़िता और ग्रामीणों के मुताबिक, 24 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच आरोपी उसकी गैरमौजूदगी में जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने शराब की तलाश में घर की तलाशी ली। जब पीड़िता घर पहुंची और इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने जातिगत गालियां देते हुए लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया। इस घटना में पीड़िता को चोटें आईं, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी डरी हुई है। पीड़िता का कहना है कि मारपीट के बाद भी आरोपियों की हरकतें नहीं रुकीं। अब तक 6 से 7 बार देर रात घर में घुसकर विवाद किया गया और जबरन तलाशी ली गई, जिससे पूरे परिवार में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार मिल रही धमकियों के कारण पीड़िता को किसी बड़ी अनहोनी की आशंका सता रही है। उसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस और प्रशासन से की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से उसका भरोसा टूटता नजर आ रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से तत्काल एफआईआर दर्ज करने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपने व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या पीड़िता को समय रहते न्याय मिलेगा या नहीं। फिलहाल, पूरे मामले में प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...