BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत कर्मचारी यूनियन चुनाव 15 नवंबर को, बीएमएस ने भरा नामांकन..बाजे-गाजे के साथ दिखा जोश!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत कर्मचारी यूनियन के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। आगामी 15 नवंबर को मतदान होगा। चुनावी सरगर्मी बढ़ते ही विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। बीएमएस, सीटू और इंटक जैसे प्रमुख श्रमिक संगठन मैदान में उतर चुके हैं। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हुई। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ता उत्साह और जोश के साथ उज्जवल नगर कॉलोनी स्थित बी-टाइप कार्यालय से बाजे-गाजे के साथ एचआर ऑफिस पहुंचे और अपने प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए। बीएमएस के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा कर्मचारियों की आवाज रहा है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता आया है। उन्होंने कहा हमने हमेशा कर्मचारियों के हित में काम किया है, हर दबी हुई आवाज को उठाया है। इस बार भी पूरी तैयारी के साथ मैदान में हैं और जीत दर्ज करने को तैयार हैं। बीएमएस ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे संगठन के कार्यों को देखते हुए इस बार भी उसे पूर्ण बहुमत से समर्थन दें।

नामांकन के दौरान संगठन के कार्यकारिणी से राधेश्याम जायसवाल, संख ध्वनि बनाफर, सुरेंद्र राठौड़, महेंद्र सिंह ठाकुर, देव प्रताप टंडन, अंकुर धर दीवान, संदीप शर्मा, चलेंजर राठौर, सतीश गिरी, उमेश साहू, सुशील कुमार सूर्यवंशी, प्रफुल्ल सिंह, रजनीश बनर्जी, रामकुमार केवट, ललित साहू, प्रीतम सिंह, गणेश पटेल, अविनाश चौबे, सुबोध शर्मा, मुकेश भार्गव, संजय पटेल, सुनील यादव, रमेश सिंह, सतीश गोड, हुसैन कुर्रे, आशीष तंबोली, टिकेश्वर पटेल, सोमधर दीवान, शकांति पाटनवार, जुगल किशोर मिश्रा, आसाराम पटेल, सतीश गुप्ता सहित लगभग 150 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि...