ChhattisgarhRaftaar News Cg

सीआरपीएफ जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कैंप में मिला शव…..

दंतेवाड़ा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के गीदम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सीआरपीएफ की 231वीं बटालियन में तैनात जवान जसवीर सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे कैंप में मातम पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, जसवीर सिंह 231वीं बटालियन के जावंगा कैंप में पदस्थ थे। रविवार देर रात उनका शव कैंप परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिला। साथियों ने जब उन्हें लटका हुआ देखा, तो तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के उच्च अधिकारी और गीदम पुलिस मौके पर पहुंचे। जवान के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे घटना की रहस्यमयता और गहराती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन मामले की हर दिशा में जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर सुरक्षाबल नक्सलवाद के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, वहीं जवान की आत्महत्या की इस घटना ने सभी को आहत और चिंतित कर दिया है। फिलहाल पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो...