ChhattisgarhRaftaar News Cg

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, हाई बीपी और मानसिक बीमारी से था पीड़ित……

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) दुर्ग केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बालोद जिले के अर्जुदा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी राधेश्याम यादव (58 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2013 में हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर राधेश्याम को धारा 302 के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह लंबे समय से उच्च रक्तचाप और मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। बीमारी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और जेल प्रशासन ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही घटना की पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...