ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के नैला चौकी क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। इस हादसे में 55 वर्षीय अमृता बाई सतनामी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सम्मेलाल सतनामी बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, मृतका अमृता बाई और उनके पति सम्मेलाल चांपा थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव के निवासी हैं। दोनों रविवार की सुबह करीब 11 बजे अपनी एक्टिवा स्कूटी से बलौदा स्थित बेटी के घर जा रहे थे। इसी दौरान नैला पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सम्मेलाल स्कूटी से उछलकर दूसरी ओर जा गिरे, जबकि ट्रक अमृता बाई को कुचलते हुए आगे निकल गया। हादसा इतना भीषण था कि महिला के शरीर का निचला हिस्सा सड़क पर बिखर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...