ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 1.75 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार, सीसीटीवी वीडियो वायरल………….

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के बेरला थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई है। कुसुम पेट्रोल पंप के मैनेजर धनेश तिवारी से बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बाइक सवार लुटेरों ने 1 लाख 75 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, धनेश तिवारी बैंक से रुपये निकालकर बाहर निकल रहे थे। तभी अचानक बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरे वहां पहुंचे और धक्का देकर उनका बैग छीन लिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने लुटेरों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे तरकोरी-धमधा रोड की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बेरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...