ChhattisgarhRaftaar News Cg

रक्षाबंधन पर मातम: मां-बेटी की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या?

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के तिल्दा इलाके के ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन हुई मां-बेटी की दोहरी मौत से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रक्षाबंधन की शाम 55 वर्षीय बिंद बाई चतुर्वेदी और उनकी 30 वर्षीय बेटी उषा मनहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खरोरा थाना पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, बिंद बाई बलौदाबाजार के परसाडीह की रहने वाली थीं और राखी बांधने अपने भाई के घर पचरी आई थीं। उनकी बेटी उषा तिल्दा में रहती थी। शाम को अचानक घर से चीख-पुकार सुनाई दी। तालाब से लौटे बेटे ने मां-बेटी को जमीन पर तड़पते देखा। स्थानीय डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देख इलाज से मना कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार, सुबह से घर में झगड़े की आवाजें आ रही थीं। शुरुआती जांच में जहर से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। पुलिस ने खाने-पीने की चीजें और बर्तन फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिए हैं। रक्षाबंधन जैसे खुशी के मौके पर हुए इस हादसे से गांव में मातम और दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....