ChhattisgarhRaftaar News Cg

करेंट की चपेट में आई महिला, जंगल में मिली लाश, शिकारियों पर शक……

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव जंगल में औंधे मुंह पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट तार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। पुलिस ने मौके से करंट तार और अन्य सामान जब्त कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की रहने वाली 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को घर से कहीं निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार सुबह ग्रामीण जब जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला का शव देखा। शव औंधे मुंह पड़ा था और उसके पास से करंट बिछाने के उपकरण व तार बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए कुछ शिकारियों ने करंट का जाल बिछाया था, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मौके से तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो...