BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: शराब पीने से मना करने पर धारदार चाकू से हमला, ईलाज के दौरान युवक की मौत, नाबालिक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक हत्या की घटना सामने आई है। प्रार्थिया गुलाब बाई पात्रे ने 19 अगस्त 2024 को थाना सिरगिट्टी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बेटे सौरभ पात्रे को गंभीर चोटें आई हैं। सौरभ के अनुसार उसे इंद्रपुरी में स्थित एक किराना दुकान के सामने अशोक दास मानिकपुरी और भुवन सोनवानी ने शराब पीने को लेकर गालियां दीं। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। इस हमले के बाद सौरभ पात्रे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार और सीएसपी सिविल लाइन उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने एक विशेष टीम गठित की। इस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की पुख्ता जानकारी प्राप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में दो धारदार चाकू भी बरामद किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में भुवन सोनवानी उम्र 22 वर्ष और अशोक दास मानिकपुरी उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। साथ ही एक विधि से संर्घषरत बालक भी पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम में सउनि विरेन्द्र नेताम, सउनि रमेश ध्रुव, प्र.आर. विरेन्द्र धनकर, आरक्षक केशव मार्को, पवन बंजारे, सज्जू अली, श्याम साहू, रवि शर्मा और विनोद सूर्यवंशी शामिल थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...