Raftaar News Cg

राजधानी में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक को घर से घसीटकर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में एकबार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोरा भाठा इलाके में बदमाशों ने एक युवक को घर से घसीटकर बाहर निकाला और धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामला 13 अगस्त की रात का है। मृतक की मां संतोषी यादव ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सोमनाथ यादव घर पर सो रहा था, तभी करीब 13 बदमाश पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर घसीट लाए। इसके बाद आरोपियों ने उसे चारों तरफ से घेरकर गाली-गलौज की और लात-घूसों से मारपीट करने लगे। फिर धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में सोमनाथ के पैर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है। कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...