ChhattisgarhRaftaar News Cg

बुका पिकनिक स्पॉट पर मछली पालन कर्मचारी की डूबने से मौत, 20 फीट गहराई से मिला शव…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चर्चित बुका पिकनिक स्पॉट में शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र को झकझोर दिया। मछली पालन इकाई में कार्यरत 24 वर्षीय युवक आशीष मरावी की डूबने से मौत हो गई। घटना बांगो थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह आशीष अपने दो साथियों के साथ बुका डैम स्थित फाउटिंग हाउस में काम करने गया था। सभी कर्मचारी रस्सी के सहारे डैम में जाकर कार्य कर रहे थे। काम खत्म होने के बाद तीनों वापस लौट रहे थे, तभी अचानक आशीष की तबीयत बिगड़ी और वह गहरे पानी में गिर गया। उसके दो दोस्तों ने तत्काल पानी में छलांग लगाई, लेकिन आशीष को बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस और जिला प्रशासन ने नगर सेवा की गोताखोर टीम को बुलाया। लगभग 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह गोताखोरों ने कांटे के सहारे करीब 20 फीट गहराई से आशीष का शव बाहर निकाला। थाना प्रभारी राजेंद्र राठौर ने बताया कि मृतक आशीष मरावी रतनपुर के मेलनाडीह खुंटाघाट का निवासी था और बुका के कॉटेज हाउस में रहकर महिला समिति संचालित मछली पालन इकाई में कार्यरत था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आशीष की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें...