BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बेलतरा के ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा; पुलिस ने 5 शातिर चोर दबोचे..सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, चोरी का सामान, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक और औजार बरामद!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रतनपुर पुलिस ने बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी के प्रयास का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेबलाइजर, राउटर, वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा बैंक की दीवार, लॉकर और एटीएम तोड़ने में इस्तेमाल किए गए गैंती और टंगिया बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी निलेश पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2026 को बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। चोर बैंक में रखे लॉकर और एटीएम को तोड़कर नकदी चोरी करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सफल नहीं हो सके। हालांकि बैंक में लगा राउटर और बाहर रखा स्टेबलाइजर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने मामले में सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29), सूरज कुमार विश्वकर्मा (26), नवीन कुमार बैसवाड़े (28), खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25) और प्रकाश यादव उर्फ बौना (19) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा और गिधौरी गांव के निवासी हैं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया राउटर, स्टेबलाइजर, वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल, लोहे की गैंती और टंगिया जब्त की गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। रतनपुर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है और उनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....