BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; रपटा पुल से नीचे गिरने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में सरकंडा थाना क्षेत्र के रपटा पुल के पास एक दर्दनाक हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतक पुल के किनारे-किनारे चल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति नशे की हालत में था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों से लापता व्यक्तियों की जानकारी मंगवाकर उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि रपटा पुल के किनारे रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण यहां अक्सर हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...