ChhattisgarhRaftaar News Cg

युवक की तालाब में कूदने से मौत, हाथ में थी हनुमानजी की फोटो…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक हनुमानजी की फोटो हाथ में लेकर गहरे तालाब में कूद गया। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि युवक के ऊपर देवी आई थी, जिसके चलते वह तालाब में कूद गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...