ChhattisgarhRaftaar News Cg

मासूम बच्चे को पेड़ से लटका कर अमानवीय सज़ा देने वाली दोषी टीचर बर्खास्त, 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द…..

सूरजपुर: (प्रांशु क्षत्रिय)  जिले में नर्सरी के एक मासूम बच्चे को पेड़ पर रस्सी से लटकाकर सज़ा देने की घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। नारायणपुर स्थित हंस वाहिनी विद्या मंदिर स्कूल की शिक्षिका काजल साहू द्वारा यह अमानवीय हरकत किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद अभिभावकों में भारी नाराज़गी देखी गई। घटना की गंभीरता को समझते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच कर दोषी शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जिले के कई निजी स्कूल निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे थे। इसी आधार पर प्रशासन ने 32 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी। संयुक्त कलेक्टर पुष्पेंद्र शर्मा ने कहा कि अब सभी निजी स्कूलों की नियमित जांच होगी, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को बच्चों ने बताया कि पहले भी कई बार शिक्षकों द्वारा कठोर और अमानवीय सज़ाएं दी जाती रही हैं। मामले ने पूरे जिले में हलचल मचा दी है और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई को लेकर अभिभावकों ने संतोष जताया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...