ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

राउत नाचा कार्यक्रम में खूनी विवाद, युवक की चाकू गोदकर हत्या, 12 संदिग्ध हिरासत में…..

दुर्ग: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में आयोजित राउत नाचा कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी ने इतना भयानक रूप ले लिया कि एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार तड़के करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम खुबूराम साहू (24) है, जो ग्राम रेंगाकठेरा का निवासी था। गुरुवार रात वह ग्राम खर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘राउत नाचा’ देखने गया था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई, जो देखते-देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने खुबूराम पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही रानीतराई थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी विवाद के चलते हत्या का है। फिलहाल 10 से 12 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के गांव रेंगाकठेरा में शोक का माहौल है, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे...