Raftaar News Cg

अमर शहीद धनीराम ठाकुर की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन……खाड़ा की टीम ने किया प्रथम पुरुस्कार पर कब्जा..!

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) ग्राम पिपरानार स्टेडियम में अमर शहीद धनीराम ठाकुर की स्मृति में फैंस क्लब सोंठी द्वारा क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैच के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से जी.पी.राज, भागीरथी पोर्ते, राजेंद्र पटेल, घनश्याम ठाकुर, शिवशंकर ठाकुर, अशोक जायसवाल उपस्थिति रहे। इस क्रिकेट मैच प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य रूप से मछुआ कल्याण बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर एवं सभापति जिला पंचायत बिलासपुर राहुल सोवनवानी उपस्थित रहे।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खाड़ा और लुतरा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लूतरा ने 91 रनो का लक्ष्य रखा। खाड़ा के जीत में राजा के आक्रामक बल्लेबाजी से 41 रन ने जीत को आसान कर दिया और मैच में प्रथम पुरस्कार 10000 रुपए व ट्राफी पर खाड़ा की टीम ने कब्जा कर लिया। वहीं आयोजन में द्वितीय पुरस्कार 7000, तृतीय पुरस्कार 5000 व चर्तुथ पुरस्कार 2500 रुपए रखा गया था। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में फैन्स क्लब सोंठी के टीम के शुभम जायसवाल, धनेश्वर नेताम, लोकेश ठाकुर, प्रवीण, नंदकिशोर, शिवभानु, परमेश्वर, चंद्र कुमार, विनोद, संजय, प्रमोद, वीरेंद्र लैहर्षण, विमल तिवारी, सुनील, नीतीश, रितेश कुमार, नीरज, कुलदीप, अशोक, सरजू, लव गंधर्व, पंकज सिंह, टेकराम सहित मुकेश का विशेष योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....