BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अरपा नदी के छठ घाट में नवजात शिशु का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में शुक्रवार सुबह अरपा नदी के छठ घाट पर एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शव नदी के बहाव में बहकर घाट तक आया था, जिसे सबसे पहले सफाई कर्मियों ने देखा। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है और घटना स्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को कहां से और किसने नदी में फेंका। इस दर्दनाक घटना से लोगों में गहरी नाराजगी और दुख देखने को मिल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...