ChhattisgarhRaftaar News Cg

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति-देवर और सास-ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, देखे वीडियो……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान मनीषा गोस्वामी के रूप में हुई है। घटना बुधवार, 22 अक्टूबर की बताई जा रही है। मनीषा का शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। सूत्रों के अनुसार, फांसी लगाने से पहले मनीषा ने अपने मोबाइल फोन से एक मिनट का वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो में वह अपने पति, देवर और सास-ससुर पर लगातार प्रताड़ना का आरोप लगाती नजर आ रही है। वीडियो में मनीषा कहती है — “मेरे पति ने दो बार हाथ उठाया है, सास हमेशा बेटे का साथ देती है, और मैं अब तंग आ चुकी हूं।” मनीषा ने बताया कि उसकी शादी 25 जनवरी को हुई थी और पिछले 10 महीनों में उसे एक दिन भी सुकून नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि आत्महत्या से पहले पति-पत्नी के बीच टीवी बंद करने और मोबाइल रख देने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद पति कमरे से बाहर चला गया और कुछ देर बाद मनीषा ने फांसी लगा ली। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला के हाथ पर कटने के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल डीडी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना का वीडियो 23 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतका के पिता ने थाने पहुंचकर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...