ChhattisgarhRaftaar News Cg

आबकारी वाहन हादसा, स्कॉर्पियो पलटी, एक आरक्षक की मौत, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बेमेतरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक आबकारी आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो और सड़क पर रखे पेट्रोल कंटेनर से टकराने के कारण हुआ। स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी और दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सवार आबकारी आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद सड़क पर रखी शराब की सभी बोतलें टूटकर सड़क पर फैल गईं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बेमेतरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...