रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ जिला पटवारी संघ का अध्यक्ष, एसीबी ने की बड़ी कार्रवाई…..

खैरागढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार, को जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष एवं हल्का पटवारी क्रमांक 42-43 मंडला के पटवारी धर्मेंद्र कांडे को 9,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम डोकराभांठा निवासी किसान भागचंद कुर्रे से पर्चा एवं फौती उठाने के नाम पर पटवारी ने 10,000 रुपये की मांग की थी। किसान आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण पूरी रकम नहीं दे सका और सौदा 9,000 रुपये में तय हुआ। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिस पर टीम ने जाल बिछाया। पूर्व नियोजित योजना के तहत जैसे ही किसान ने आरोपी पटवारी को 9,000 रुपये सौंपे, एसीबी की टीम ने न्यायालय परिसर के सामने स्थित उसके अस्थायी कार्यालय से गुलाबी नोटों सहित उसे धर दबोचा। पूछताछ में धर्मेंद्र कांडे ने रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी राजेश चौधरी ने बताया कि किसान की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी पटवारी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि धर्मेंद्र कांडे जिला पटवारी संघ का जिलाध्यक्ष भी है। उसकी गिरफ्तारी की खबर फैलते ही शहर में सनसनी मच गई। निजी कार्यालय के बाहर भीड़ जुट गई और कई पटवारी एकजुट होकर नारे लगाने लगे – “धर्मेंद्र भैया, हम आपके साथ हैं।” यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की दिशा में एसीबी की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
