ChhattisgarhRaftaar News Cg

भालुओं के झुंड ने बैगा पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में दहशत……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) महासमुंद जिले में भालुओं के झुंड ने एक बैगा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 21 अक्टूबर की रात कोमाखान क्षेत्र के ग्राम दरबेकेरा में हुई। जानकारी के अनुसार, गांव में गौरा-गौरी पूजा का सामूहिक आयोजन किया गया था। पूजा समाप्त होने के बाद देर रात करीब 3 बजे एक मादा भालू अपने दो शावकों के साथ गांव में पहुंच गई। भालुओं का यह दल सीधे पूजा स्थल की ओर गया, जहां बैगा लखन सिंह ठाकुर (57) मौजूद थे। लखन सिंह ने भालुओं को भगाने की कोशिश की, लेकिन तभी भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके जांघ और हाथ में गहरे जख्म आए हैं। घायल बैगा को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि करीब पखवाड़े भर पहले भी भालुओं के झुंड ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को घायल कर दिया था। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के आसपास के गांवों में भालुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!