बिलासपुर; फार्म हाउस में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, 69 हजार नकद, तीन कार और मोबाइल जब्त…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दिवाली के दौरान जुआ खेलने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम लमेर में स्थित एक फार्म हाउस में जुआ खेलते हुए 9 जुआरियों को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके पास से 69,300 रुपए नकद, तीन कारें और 10 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को सूचना मिली थी कि ग्राम लमेर में संतोष कश्यप के फार्म हाउस में ताश-पत्ती के जरिए जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापेमारी की। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर कार्रवाई को अंजाम दिया ताकि कोई जुआरी भाग न सके। मौके पर पुलिस पहुंची तो सभी जुआरी हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने तुरंत सभी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 69 हजार 300 रुपए नकद और ताश की पत्तियां बरामद हुईं। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
ये हैं गिरफ्तार जुआरी…….
1. गिरीश कश्यप (50), निवासी इमलीपारा
2. उधो कश्यप (57), निवासी तेलीपारा
3. मनोज कश्यप (36), निवासी कुदुदंड
4. मिश्रीलाल कश्यप (70), निवासी तेलीपारा
5. कमलेश कश्यप (49), निवासी तेलीपारा
6. चंद्रकांत शर्मा (56), निवासी कश्यप कॉलोनी
7. संतोष कश्यप (47), निवासी तेलीपारा
8. राम पटेल (43), निवासी तेलीपारा
9. विजय सिंह ठाकुर (43), निवासी चांटीडीह
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे अवैध जुआ खेलों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
