ChhattisgarhRaftaar News Cg

एक महीने से लापता व्यक्ति का कंकाल जंगल में मिला, फांसी लगाकर आत्महत्या की आशंका…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) श्यांग थाना क्षेत्र के सोलवा गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महीने से लापता 38 वर्षीय सुखसागर चौहान का कंकाल गांव से लगे जंगल में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुखसागर 18 सितंबर से लापता था। उसके परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मृतक के भाई लक्ष्मी नारायण चौहान ने बताया कि 15 सितंबर को सुखसागर के बेटे का बाइक एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें उसके दोनों पैर टूट गए थे। उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की सूचना मिलने पर 18 सितंबर को सुखसागर भी अस्पताल पहुंचा था। अस्पताल में बेटे को देखने के बाद उसने घर लौटने की बात कही, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। कई दिनों की खोजबीन के बावजूद जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी रिपोर्ट श्यांग थाना में दर्ज कराई थी। मंगलवार को गांव से लगे जंगल में एक पेड़ के नीचे नरकंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पास ही एक गमछा और कपड़े पेड़ पर बंधे मिले। परिजनों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों के आधार पर कंकाल की पहचान सुखसागर के रूप में की। पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि सुखसागर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था, हालांकि उसने कभी खुलकर कुछ नहीं बताया। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है और साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!