ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज बारिश के बीच घर पर गिरी आकाशीय बिजली, युवक की दर्दनाक मौत, परिवार के 4 लोग घायल..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार की दोपहर सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा में एक घर के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के 4 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मैनपाट थाना अंतर्गत ग्राम बरिमा के पाकरिपारा की है, जहां मंगलवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सांझी लाल मांझी के घर पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक की पत्नी सधाई, पुत्री बबली 11 वर्ष, पुत्र अमरीकन 8 वर्ष और मां सुखनी गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल कमलेश्वरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों की हालत गंभीर बनी हुई है और प्राथमिक इलाज के बाद जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर भी किया जा सकता है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...