BilaspurChhattisgarhMasturiPoliticsRaftaar News CgSipat

सीपत; थाने में शौचालय का गेट बना पीएम-सीएम का फोटो लगा पोस्टर..भाजपा कार्यकर्ताओं ने मचाया जमकर हंगामा, सीपत पुलिस पर गंभीर आरोप..थाना प्रभारी को हटाने की मांग!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) दिवाली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना विवादों में घिर गया। मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था। जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुँच गए। थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी गोपाल सतपथी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री और आपराधिक गतिविधियाँ बढ़ रही हैं। कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि थाना परिसर में ही बंद कमरों में बाहरी लोगों को बुलाकर शराबखोरी की जाती है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी निमितेश सिंह मौके पर पहुँचे और भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर को शौचालय में लगाने वाले जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। डीएसपी ने मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें उर्विजेश कौशिक, नारायण साहू, अनिल साहू, ललित यादव, वैभव तंबोली, विशाल तंबोली, पुष्पेंद्र दास, रिंकू शर्मा, विक्रम राजपूत, जयशंकर साहू, मनीष जायसवाल, दिनेश विजय, परमेश्वर साहु, परमेश्वर रजक, प्रमोद शर्मा, कुलदीप यादव, शुभम यादव, सोनू रजक, जीतू यादव, गौतम राजपूत, दीपक वैष्णव, एजाज खान, नवल कश्यप, अनिल रजक सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

 

भाजपा ने की थाना प्रभारी को हटाने की मांग…..

भाजपा नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक थाना प्रभारी को हटाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे। वहीं डीएसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष शर्मा का आरोप..थाने से हटाया गया शिलालेख, जांच की मांग!

भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने आरोप लगाया कि थाना लोकार्पण के दौरान लगाया गया शिलालेख अब परिसर से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी और पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। दीपक शर्मा ने इस पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...