BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नींद में सांप के काटने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम औखर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर में सो रही ढाई साल की मासूम बच्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों ने बताया कि बच्ची रात करीब 2:30 बजे घर में सो रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिवारजन जागे तो उन्होंने देखा कि सांप भाग रहा था। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...