ChhattisgarhRaftaar News Cg

पावर प्लांट में हुआ हादसा ऊंचाई से गिरने पर वेल्डर की दर्दनाक मौत….

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोटमार स्थित इंड सेनर्जी पावर प्लांट में काम कर रहे वेल्डर की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकांत कुमार 21 वर्ष के रूप में हुई है, जो बिहार का निवासी था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत एजी कंस्ट्रक्शन कंपनी के अंतर्गत वेल्डर के रूप में कार्यरत था। वह प्लांट के स्टॉक हाउस के पास हॉपर में प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के दौरान करीब 45 फीट ऊंचाई पर चैनल वेल्डिंग का काम कर रहा था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों ने तत्काल ठेकेदार अदालत गिरी और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल श्रीकांत को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मजदूरों का कहना है कि हादसा काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों की कमी के कारण हुआ। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पैसे नहीं देने पर नाती ने वृद्ध नानी पर किया चाकू से हमला: गैर जमानतीय धाराओं में मामला दर्ज कर आरोप... बिलासपुर; मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ: 20 जून तक आमजन के... सूने घर का फायदा उठाकर महिला से छेड़छाड़: पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई, आरोपी ने पूछताछ में कबूला ज... बिलासपुर; चकरभाठा पुलिस और ACCU की संयुक्त कार्रवाई: रात में स्कूटी सवार से लूटपाट करने वाले तीन आरो... बिलासपुर; डायल-112 के जवान पर जानलेवा हमला: लाठी मारकर फोड़ा सिर; कुदुदण्ड में हत्या के प्रयास की सू... बिलासपुर; तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज! बिलासपुर; हिस्ट्रीशीटर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का शिकंजा: क्रेशर में चलने वाले ट्रक चालकों से करता था ... बिलासपुर; बिजली बिलों में लगा ‘करंट’: 45 लाख उपभोक्ताओं पर बढ़े बिलों का बोझ: कांग्रेस ने भाजपा सरका... बिलासपुर में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता के चालक को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती..बिजली दर ब... बिलासपुर; 200 के बिल पर अस्पताल में बवाल, चाकू लहराकर दी जान से मारने की धमकी..न्यू जनता अस्पताल में...