Raftaar News Cg

BILASPUR: मोबाईल में टास्क पूरा करने से पैसे जीतने का झांसा, बीएड की छात्रा से लूटा 2 लाख 40 हजार 400, सरकंडा पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मोबाइल में टास्क पूरा करने पर पैसा जीतने का झांसा देकर ठग गिरोह ने बीएड की छात्रा से 2 लाख 40 हजार 400 रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पैसा वापस करने के नाम पर आरोपी बार बार छात्रा से पैसे की मांग करने लगा। तब उसे ठग होने का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जबड़ापारा निवासी कुसुम दीवान पिता खुलेश्वर धर दीवान बीएड की छात्रा हैं। बीते 31 मई को छात्रा के पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर गुगल मैप पर टास्क पूरा करने के लिए कहां। इसके एवज में पैसा मिलने की बात कहीं। इस टास्क के लिए अज्ञात आरोपी ने वॉट्सएप पर टेलीग्राम का एक लिंक शेयर किया और टास्क देना शुरू कर दिया। फिर डाटा टास्क करने को कहां, जिसमें फेक क्रिप्टो करेंसी वेबसाइट के लिंक में आईडी बनाने बोला। इसमें टास्क के लिए ठग ने 1000 रुपए जमा करने बोला। पैसा जमा करने पर छात्रा को 300 रूपये मिला। बाद में जमा करने वाली राशि 7000 तक बढ़ गई। इसके बाद ठग ने छात्रा का क्रिप्टो करेंसी अकाउंट फ्रीज कर दिया। फ्रीज हटाने के नाम पर पैसा जमा करवाया। ठग की बात मानकर छात्रा बार बार पैसा जमा का करती गई। इस प्रकार अलग अलग किस्तों में छात्रा ने ऑनलाइन ठग के खाता में 2 लाख 40 हजार 400 रुपए ट्रांसफर कर दी। वहीं पैसा वापस करने के नाम पर आरोपी बार बार छात्रा से पैसे की मांग करने लगा। तब छात्रा को ठग होने का पता चला। पीड़िता की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर लिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ...