ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा, बस और हाइवा की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत, क्लीनर गंभीर घायल……

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीनदी के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुनकुरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गैस कटर की मदद से हाइवा के केबिन को काटकर चालक और क्लीनर को बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार, चालक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, वहीं गंभीर रूप से घायल क्लीनर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बालोद में बदमाशों का आतंक : लाइब्रेरी से लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया एसिड अटैक, रायपुर रेफर दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी : जल्द आ सकता है आरोप पत्र, 1000 करोड़ के आरोपों की जांच में... बिलासपुर में शिक्षक को नुकसान पहुंचाने की कथित सुपारी; प्राचार्य पर गंभीर आरोप, वॉइस रिकॉर्डिंग से म... तीजा मनाने रीवा गई थी महिला..पीछे चोरों ने खंगाल डाला घर; बिलासपुर में आलमारी का ताला तोड़कर 6.15 ला... वन माफियाओं पर वन विभाग का प्रहार; कोटा में अवैध मिनी आरा मशीन और चेन सॉ जब्त..1.50 लाख का माल बरामद... सीपत में आंगनबाड़ी सहायिका की निकली भर्ती; 19 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन! सीपत के तहसील परिसर से सटकर दो मंजिला मकान, अब तीसरी मंजिल की तैयारी; बड़ा सवाल..बाउंड्री बनी तो रास... कुरुद SDM कार्यालय में ACB की दबिश : 10 हजार लेते बाबू गिरफ्तार, 20 हजार की मांगी थी रिश्वत बेमेतरा में प्रसव के बाद गायब हुआ नवजात : महिला को बेहोश कर डिलीवरी कराने का आरोप, जांच में जुटी पुल... रायपुर में प्रिंस ढाबा तोड़ने पहुंचा प्रशासन : संचालक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, हड़कंप के बाद कार्रव...