ChhattisgarhRaftaar News Cg

नाले में डूबा 14 वर्षीय किशोर, दोस्तो के साथ गया था खेलने, गोताखोरों की मदद से शव बरामद…

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां खेलते-खेलते 14 वर्षीय किशोर की नाले में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों की मदद से अगली सुबह उसका शव पानी से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक, पाराघाटी निवासी सूरज गोड़ रविवार को अपने 3-4 दोस्तों के साथ भेरारी नाला के पास खेलने गया था। इसी दौरान अचानक वह नाले के गहरे पानी में डूब गया। सूरज के डूबने की खबर उसके दोस्तों ने तुरंत परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय स्तर पर खोजबीन शुरू की गई। लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला, तो गोताखोरों को बुलाया गया। जिला सेनानी की डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (DDRF) टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुई। कई घंटों की मशक्कत के बाद सोमवार को सूरज का शव नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....