BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट, हथियार प्रदर्शन और जुआ खेलने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। थाना तारबाहर, सिविल लाइन और तोरवा पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मारपीट, हथियार के प्रदर्शन और जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तारबाहर थाना पुलिस ने पुराने बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी के सामने मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। जांच में सामने आया कि आरोपी तिहारू जगत निवासी ग्राम खरगना का है। पुलिस ने मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई की। वहीं थाना सिविल लाइन पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी विशाल अंचल ने हाथ में तलवार लेकर अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसमें “विलेन” और “खतरनाक” जैसे शब्द लिखे गए थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके पास से तलवार जब्त की और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार या हिंसा से जुड़ी पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। इधर, थाना तोरवा पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई देवरीखुर्द, मंगल विहार तालाब के पास की गई, जहां से 3,750 रूपया नगद, 52 ताश की पत्तियाँ और 1 प्लास्टिक बोरी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा तांडी, अशोक कुमार देवांगन, जय किशन भोई, श्याम श्रीवास, श्याम कौशिक और यशवंत दास शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल तथा सीएसपी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने कहा कि शहर में जुआ, अवैध गतिविधियों और हिंसा से जुड़ी घटनाओं पर सख्त निगरानी जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...