ChhattisgarhRaftaar News Cg

तालाब की सफाई के दौरान मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप….

कोंडागांव: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर पालिका की टीम को तालाब की सफाई के दौरान एक युवक का शव मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब सुबह जेसीबी मशीन से तालाब में फैली जलकुंभियां हटाई जा रही थीं। इसी दौरान पानी की सतह पर एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सफाई कर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कोंडागांव निवासी कमल सिंह ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में जलकुंभियां इतनी घनी फैली हुई हैं कि वह किसी मैदान जैसा नजर आता है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को पानी की गहराई का अंदाजा नहीं रहा होगा और वह डूब गया होगा। लोगों ने यह भी बताया कि यह तालाब पहले मोटर बोट चलाने के लिए प्रसिद्ध था, लेकिन अब इसमें नालों का गंदा पानी बह रहा है। जलकुंभियों के अत्यधिक फैलाव और दुर्गंध के कारण मछलियां तक मरने लगी हैं। नगर पालिका कर्मचारी ने बताया कि उनकी टीम नियमित सफाई अभियान के तहत सुबह तालाब पर पहुंची थी। उसी दौरान सफाई के बीच शव दिखाई दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!