BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

महतारी वंदन सम्मेलन के होर्डिंग पर सियासत तेज; बिलासपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का सवाल, भाजपा ने कहा..महिलाओं के हित की योजना से कांग्रेस को परेशानी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन के प्रचार-प्रसार में लगाए गए होर्डिंग को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने एक वीडियो जारी कर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि महतारी वंदन सम्मेलन के प्रचार के लिए प्रदेश भर में करोड़ों रुपये खर्च कर बड़े-बड़े होर्डिंग और बोर्ड लगाए गए हैं, लेकिन कई स्थानों पर इन बोर्डों में कार्यक्रम का स्थान तक उल्लेखित नहीं है। मिश्रा ने कहा कि जनता के पैसे का गलत तरीके से उपयोग किया जा रहा है और बिना जरूरत के करोड़ों रुपये खर्च कर दिए गए हैं। उन्होंने सरकार से इस खर्च का हिसाब देने की मांग भी की है। वहीं कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी साहिल भाभा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महतारी वंदन योजना शुरू होने के बाद से ही परेशानी हो रही है। यह प्रदेश की महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसके तहत लाखों महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल रही है। साहिल भाभा ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने के लिए होर्डिंग और प्रचार कर रही है, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में बिना किसी ठोस योजना के सिर्फ नेताओं की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाते थे। महतारी वंदन सम्मेलन के होर्डिंग को लेकर शुरू हुई यह सियासी बहस अब बिलासपुर की राजनीति में नया मुद्दा बनती नजर आ रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ... बिलासपुर में गणेश विसर्जन में तेज DJ बजाना पड़ा भारी; पुलिस ने 2 DJ वाहन किए जब्त! महासमुंद में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा : इनोवा से 132 किलो गांजा बरामद, पुणे के 2 आरोपी गिरफ्तार लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई : वनकर्मी पर तस्करों को संरक्षण देने का आरोप, ग्रामीणों ने... कोरबा में दो दिन में दो हत्याओं से सनसनी : जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप, 25 वर्षीय युवती ... मोमोज-मंचूरियन खाने वालों के लिए जरूरी खबर : Veeba Eggless Mayonnaise के बैच K-182 पर लगा बैन आकाशीय बिजली बनीं काल : 3 महिलाओं पर गिरी बिजली, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल बिलासपुर में मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी; FIR के लिए भटक रहा पीड़ित! बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली...