BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; नेहरू चौक में महिला बैठी सड़क पर, पति-ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप न्याय की गुहार लगा रोने लगी, देखें वीडियो…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में एक महिला सड़क के बीचों-बीच बैठकर रोने लगी और न्याय की मांग करने लगी। महिला का नाम आकांक्षा बताया गया है, जो ग्राम पंचायत अटर्रा की निवासी है। आकांक्षा का आरोप है कि उसके पति रूद्र कुमार सोनवानी और ससुराल वाले उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं।

महिला ने बताया कि जब-जब वह अपने ससुराल ग्राम फरहदा, जिला मुंगेली जाती है, उसे भगा दिया जाता है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से ससुराल पक्ष उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। आकांक्षा का कहना है कि उसने कई जगह शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन हर बार मामला टाल दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाकर शांत किया। CSP निमितेश सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को हर संभव सहायता और न्याय का भरोसा दिलाया। नेहरू चौक पर सड़क के बीच न्याय की गुहार लगाती आकांक्षा की यह घटना अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!