BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 698 नशीली कैप्सूल जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 698 नशीली कैप्सूल, एक स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और 300 नगद बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 3,14,837 रुपए बताई गई है। पुलिस को 12 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्विफ्ट कार में नशीली कैप्सूल लेकर बिलासपुर से घुटकू की ओर जा रहा है। कोनी पुलिस ने घुटकू रोड पर नाकाबंदी कर कार को रोका और तलाशी में नशीले कैप्सूल मिले। आरोपी का नाम आरिफ़ मोहम्मद, निवासी महामाया पारा, घुटकू है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दवाई दुकान संचालक निशांत गोस्वामी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!