ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

साइंस कॉलेज हॉस्टल में बाहरी युवकों का हमला, छात्र की पिटाई, सुरक्षा पर उठे सवाल…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी के साइंस कॉलेज हॉस्टल में रविवार देर रात बाहरी युवकों ने घुसकर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में छात्र के सीने और पैर में चोटें आई हैं। आरोपियों ने न केवल मारपीट की, बल्कि हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की और एक छात्र का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित छात्र देर रात सरस्वती नगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात कुछ युवक हॉस्टल परिसर के पास शराब पी रहे थे और खुले में पेशाब कर रहे थे। हॉस्टल के छात्रों ने इसका विरोध किया, तो वे बहस पर उतर आए। मामला बढ़ा तो वे हॉस्टल के अंदर घुस गए और वहां मौजूद छात्रों के साथ मारपीट करने लगे। एक छात्र ने हमले का वीडियो बनाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। साइंस कॉलेज के प्राचार्य अमिताभ बैनर्जी ने बताया कि देर रात कुछ बाहरी युवक हॉस्टल परिसर में घुस आए थे और छात्रों से मारपीट की घटना हुई है। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दे दी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद हॉस्टल छात्रों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि परिसर के आसपास अक्सर असामाजिक तत्व देर रात घूमते रहते हैं, शराब पीते हैं और गंदगी फैलाते हैं। कई बार रोकने पर झगड़ा भी हो चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज प्रबंधन और पुलिस मिलकर हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें, ताकि इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ... बिलासपुर में पहली बार अन्ननली के कैंसर की जटिल सर्जरी सफल, अपोलो हॉस्पिटल ने रचा नया कीर्तिमान; इसोफ... कटघोरा में अटल प्रतिमा घोटाले पर फूटा जनाक्रोश, FIR की मांग को लेकर अटल परिसर में धरना..युंका नेताओं... सुनिए मंत्री तोखन साहू; चुनाव में हाथ जोड़कर मांगे थे वोट, आज सीपत–कुली सड़क की फरियाद लेकर पहुंचे भ... सीपत में प्रेम संबंध बना मौत की वजह; गला घोंटकर प्रेमी की हत्या..24 घंटे में महिला गिरफ्तार! SECL मुख्यालय के पांच कर्मियों को भावभीनी विदाई, सम्मानित कर सौंपे गए सभी भुगतान के चेक; सेवानिवृत्त... बिलासपुर जिला अस्पताल में कलेक्टर का औचक निरीक्षण, 3-4 डॉक्टर मिले नदारद..कलेक्टर ने फोन पर लगाई फटक... करियर गाइडेंस सेमिनार से विद्यार्थियों को मिली नई दिशा, क्विज प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा..पीएम श्र...