ChhattisgarhRaftaar News Cg

कोरबा में 135 अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर; 90 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में सोमवार सुबह जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। केसी जैन मार्ग स्थित लगभग 90 एकड़ शासकीय भूमि पर बने फार्म हाउस, पक्के मकान और अन्य निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। प्रशासन की ओर से कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना द्वारा पहले ही 135 कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद इसके तय समय सीमा में कब्जा नहीं हटाने पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि कुछ लोगों ने 60 से 70 डेसिमल तक भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। कार्रवाई के दौरान 4 से 5 जेसीबी मशीनें लगाई गईं। कई कब्जाधारियों ने पहले ही अपना सामान हटा लिया था, जबकि कुछ के मकान और टीन-शेड संरचनाएं बिना खाली कराए ही तोड़ी गईं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल और नगर निगम का तोड़ू दस्ता मौजूद रहा। पुलिस विभाग की ओर से विमल पाठक भी टीम के साथ उपस्थित थे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एनटीपीसी सीपत की CSR पहल से स्पेशियलिटी अस्पताल को बड़ी सौगात; अब सरकारी अस्पताल में भी मिलेगी एसडीप... बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक ... बिलासपुर; पीछे से तेज रफ्तार पल्सर ने मारी टक्कर, पूर्व सरपंच की इलाज के दौरान मौत..दुकान से घर लौटत... अब बिलासपुर शहर की सड़कों पर रफ्तार की मनमानी नहीं चलेगी; 40 की रफ्तार पार की तो कटेगा ऑनलाइन चालान.... सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ...